सुपौल, मार्च 18 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज बाजार स्थित जामा मस्जिद परिसर के शौचालय से बीते 15 मार्च को बरामद युवक के शव की पहचान होने के बाद चार दिनों तक पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षित रखा गया शव मंगलवार को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान अश्विन अहमद के रूप में हुई थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों की जानकारी लेकर घटना की सूचना राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी उनके परिजनो को दी थी। वहीं सूचना मिलते ही मृतक के पिता मलकीत सिंह (50) एवं माता खुशी कौर दोनों श्रीगंगानगर से 17 मार्च को सुपौल पहुंचे। सुपौल पहुंचकर उन्होंने अपने पुत्र के शव की पहचान की और अंतिम संस्कार के लिए पुलिस से शव सौंपने की मांग की। पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.