सुपौल, मई 22 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में गुरुवार को मौसम का मिजाज कई बार बदला। सुबह से ही आसमान में काले बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे और पुरवा हवा चलती रही। यह भी पढ़ें- अहले सुबह हुई बारिश के कारण 10 बजे तक मौसम सुहाना, उमस बरकरारमौसम में बदलाव बादलों और हवा का यह सिलसिला दोपहर तक जारी रहा, लेकिन इसके बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। घने बादलों ने आसमान पर पूरी तरह कब्जा जमा लिया और दोपहर करीब एक बजे ही शाम जैसा नजारा दिखने लगा। दिन में अचानक अंधेरा छाने से लोगों को मौसम में बड़े बदलाव का एहसास हुआ। कुछ ही देर बाद तेज हवा चलने लगी और गरज-चमक के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। हालांकि बारिश लंबे समय तक नहीं रही और थोड़ी देर बाद बादल छंट गए। इसके बाद धूप निकल आई, लेकिन पुरवा हवा चलते रहने से मौसम अपेक्षाकृत सुहाना बना रहा। यह भी पढ़ें...