सुपौल, दिसम्बर 1 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। सीमावर्ती क्षेत्र में इन दिनों गेहूं की बुआई लगातार पीछे जा रही है। इसी वजह से उपज धीरे-धीरे घटते जाने की आशंका मंडराने लगी है। किसानों के अनुसार अब जो गेहूं की बुआई में विलंब होने से ऊपज भी कम होगी। इस बार मौसम की वजह से किसानों को गेहूं की खेती करने में पछता हुई है। कृषि विभाग के अनुसार 15 दिसम्बर तक गेहूं लगाने का सही समय था लेकिन स्थिति यह है कि कुनौली, कमलपुर और डगमारा पंचायत के किसान मौसम के बेरुखी की वजह से इस बार दिसम्बर के अंत तक बुआई करने को बाध्य हैं। खेतों में नमी अब तक बरकरार है, जिस कारण लगातार गेहूं की बुआई प्रभावित हो रही है। निर्मली प्रखंड के सभी पंचायतों में अब तक महज 10 फीसदी गेहूं की बुआई हो सकी है। पिछले दिनों हुई बारिश से मिट्टी गीली हो गई है जिसके चलते यह परेशानी हो रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.