सुपौल : मौसम का मिजाज बदला, हवा संग बारिश से सुहाना हुआ मौसम
भागलपुर, अगस्त 17 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता सावन की तीसरी सोमवारी के दिन मौसम ने करवट ली। 12 बजे के बाद आसमान में बादल छा गए और देखते ही देखते जिले के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। पुरवा हवा संग बारिश से मौसम सुहाना हो गया और उमस झेल रहे लोगों को राहत मिल गई। मौसम में हुए बदलाव का असर अधिकतम तापमान पर भी पड़ा। उधर, मौसम विभाग ने सोमवार को जिले में बारिश की संभावना जताई थी। पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई। किसानों का कहना है की अच्छी बारिश हुई तो धान के लिए यह संजीवनी साबित होगा। यह भी पढ़ें- Katihar News: पांच दिन झमाझम बारिश के आसार धान-मक्का की फसलों को मिलेगा संजीवनी मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.