सुपौल, मई 11 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। लगातार बारिश और आंधी-तूफान के बाद सोमवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह बादल और धूप-छांव के बीच शुरू हुआ दिन दोपहर तक तेज धूप में बदल गया। धूप निकलते ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। हवा में नमी अधिक रहने के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से ज्यादा गर्मी महसूस हुई। अचानक बढ़ी गर्मी और उमस का असर अब लोगों की सेहत पर भी साफ दिखने लगा है। जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश और तेज हवा के कारण मौसम में ठंडापन बना हुआ था, लेकिन अचानक धूप निकलने और वातावरण में नमी बढ़ने से उमस बढ़ गई। बाजारों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर लोग पसीने और चिपचिपाहट से परेशान दिखे। दोपहर के समय सड़कों पर निकलने वाले लोगों...