सुपौल, जून 20 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना परिसर में शनिवार शाम मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने की, जिसमें राघोपुर अंचलाधिकारी (सीओ) रश्मि प्रिया, राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय, करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वही एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने बैठक में उपस्थित लोगों से मोहर्रम के जुलूस को अपने निर्धारित मार्ग (रूट) के अनुसार निकालने और जुलूस के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखेगा और जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- सुपौल : मोहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक एसडीपीओ ने बताया कि मोहर्र...