सुपौल, अप्रैल 18 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक बुजुर्ग महिला को बदमाशों ने अपना शिकार बना लिया। सदर थाना क्षेत्र के सदर बाजार स्थित वार्ड-11 में हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। जानकारी के मुताबिक, वार्ड 11 के गजाधर प्रसाद साह की पत्नी मीणा देवी रोज की तरह सुबह करीब 5:30 बजे टहलने निकली थीं। जब वह घूमकर अपने घर लौट रही थीं और घर से कुछ ही दूरी पर पहुंची थीं, तभी एक गली में घात लगाए खड़े युवक ने अचानक उनके गले से चेन झपट ली। यह भी पढ़ें- भवानी मोड़ पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार अचानक हुए इस हमले से वह कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही दूसरा युवक बाइक लेकर वहां पहुंच गया। दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर तेजी से फरार हो गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.