सुपौल, अप्रैल 6 -- वीरपुर, एक संवाददाता। राज्य सरकार का बहुचर्चित नारा "जब पढ़ेंगे बच्चे तो आगे बढ़ेंगे बच्चे" बसंतपुर प्रखंड के इकलौते मॉडल स्कूल में खोखला साबित होता नजर आ रहा है। यहां वर्षों से शिक्षकों की भारी कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जिससे अभिभावकों और छात्रों में गहरी चिंता व्याप्त है। इस मॉडल स्कूल में वर्ष 1995 से विज्ञान, कला एवं वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय में इंटर तक की पढ़ाई होती आ रही है, जबकि वर्ष 2006 में कृषि (एग्रीकल्चर) विषय की भी शुरुआत की गई थी। हैरानी की बात यह है कि स्थापना काल से लेकर आज तक कॉमर्स विषय में एक भी शिक्षक की नियुक्ति नहीं की गई है, जबकि हर साल छात्र इस विषय में नामांकन कराते हैं। यही स्थिति कृषि विषय की भी है, जहां जिले ही नहीं बल्कि अन्य जिलों से भी छात्र पढ़ने आते हैं, लेकिन शिक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.