सुपौल, फरवरी 26 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा के अंतिम दिन बुधवार को वैकल्पिक विषय व्यवसायिक विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।छात्रों की संख्या कम होने के कारण एक ही पाली में परीक्षा आयोजित की गई थी। व्यवसायिक विषय की परीक्षा में पहली पाली में कुल निर्धारित 24 में से सभी 24 छात्र उपस्थित रहें। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। केंद्रों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली जा रही थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.