सुपौल, फरवरी 17 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले में मैट्रिक परीक्षा के पहले ही दिन प्रशासनिक तैयारियों की पोल खुल गई। सुपौल-पिपरा मुख्य सड़क पर गौरवगढ़ चौक से करीब एक किलोमीटर आगे तक भीषण जाम लग गया। हालात ऐसे थे कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। जाम में परीक्षार्थियों के साथ एंबुलेंस, निजी विद्यालयों की बसें और अधिकारियों की गाड़ियां तक फंसी रहीं, लेकिन मौके पर यातायात पुलिस नदारद रही। गौरवगढ़ हाई स्कूल केंद्र महिला केंद्र होने के कारण वहां समस्या और गंभीर हो गई। स्कूल के बाहर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। स्कूल का गेट मुख्य मार्ग से सटा होने और परिसर के बाहर खाली जगह नहीं होने के कारण छात्रों की भीड़ सीधे सड़क पर फैल गई। पहली पाली में ट्रैफिक कम होने से स्थिति सामान्य रही, लेकिन दूसरी पाली के समय पहली पाली के छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.