सुपौल, अप्रैल 4 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि । राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के रामविशनपुर पंचायत स्थित खुबलाल उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉपर बनने वाले छात्र राजदीप कुमार के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। राजदीप ने राज्य स्तर पर छठा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सव के माहौल में डूबा रहा। वही सम्मान समारोह में राजदीप कुमार के साथ-साथ विद्यालय के द्वितीय टॉपर अर्चना कुमारी, इंटर में स्कूल टॉपर पूजा कुमारी तथा अभिनव कुमार को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक महानंद कुमार कुन्दन ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार देव एवं जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल प्रसाद यादव उपस्थित रहे। इनके अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.