सुपौल, फरवरी 12 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। छातापुर थाना क्षेत्र के लालजी चौक और सुखाय चौक के बीच मंगलवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भीमपुर थाना क्षेत्र के बेलागंज निवासी लक्ष्मण मुखिया के पुत्र राजा कुमार (18) के रूप में की गई है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि देर रात तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। बताया गया कि राजा कुमार अपने दोस्तों के साथ महद्दीपुर मेला घूमकर बाइक से घर लौट रहा था। बाइक वह स्वयं चला रहा था। साथ बैठे युवक राजकुमार ने पुलिस को बताया कि लौटने के दौरान बाइक तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान असंतुलित होकर बाइक हाईवे पर गिर गई। गिरते ही बाइक फिसलते हुए सड़क किनारे रखे नाद से टकरा गई, जिससे राजा के सिर में गंभीर चोट लग गई। उसकी मौके पर ही मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.