सुपौल, मार्च 21 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले के सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में मेधावी और बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विशेष पहचान मिलेगी। 28 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली पेरेंट-टीचर मीट के दौरान प्रत्येक विद्यालय के प्रत्येक वर्ग से एक-एक छात्र का चयन 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के रूप में किया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने वाले अभिभावकों को 'पैरेंट ऑफ द ईयर' के रूप में सम्मानित किया जाएगा। बिहार शिक्षा विभाग के निर्देश पर यह पहल 'प्रवेश से प्रगति तक, विद्यालय और अभिभावक साथ-साथ' थीम के तहत की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य न केवल बच्चों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है, बल्कि अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना भी है। मिटिंग के दौरान शिक्षकों और अभिभावकों के बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.