सुपौल, मार्च 3 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। शहर के दक्षिणी हटखोला रोड स्थित रेलवे स्टेशन के सामने संचालित रूपेश मेडिकल शॉप पर रविवार देर शाम पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से चल रहे दवा कारोबार का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं सहित बड़ी मात्रा में औषधियां जब्त की गईं। मामले में संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सदर थाना अध्यक्ष राम सेवक रावत को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त मेडिकल दुकान में प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद एसआई अभिषेक कुमार एवं आर.बी. सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान औषधि निरीक्षक मो. सरफराज आलम और पूजा कुमारी भी टीम में शामिल रहे। संयुक्त छापेमारी में दुकान के...