सुपौल : मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न
सुपौल, जून 27 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम पर्व शनिवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने कराने के उद्देश्य से बीडीओ अच्युतानंद, राजस्व अधिकारी राकेश रंजन, भपटियाही थाना अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने प्रखंड क्षेत्र के भपटियाही बाजार, सरायगढ़, लालगंज बाजार, मुरली, पिपराखुर्द, शाहपुर पृथ्वीपट्टी, झिल्लाडुमरी, छिटही हनुमान नगर, लौकहा सहित अन्य जगहों पर भ्रमण कर मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की गई। मुहर्रम पर्व को लेकर छिटही हनुमान नगर, शाहपुर पृथ्वीपट्टी, झिलाडुमरी, सरायगढ़, लालगंज सहित विभिन्न मुस्लिम बाहुल क्षेत्र में मेला का आयोजन किया गया और मेला में विभिन्न प्रकार के करतब दिखाया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : बलुआ में मुहर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.