सुपौल, जून 22 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा व सीओ आशुरंजन के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक और सदभाव के वातावरण में मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया। बीडीओ मिश्रा ने कहा कि आपसी सदभाव के वातावरण में मुहर्रम मनायें। प्रशासन की ओर से निर्धारित बिंदुओं को अमल करते हुए पर्व सम्पन्न कराने में सबों का सहयोग आवश्यक है। किसी भी अफवाह पर ध्यान न हीं देना है। यह भी पढ़ें- शांतिपूर्ण मुहर्रम पर्व संपन्न कराने के लिए शांति समिति की हुई बैठक अगर कोई संदिग्ध गतिविधि की जानक...