सुपौल, मार्च 10 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी सावन कुमार ने सुपौल प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कृष्णा कुमारी को तत्काल प्रभाव से उनके पद के कार्य दायित्व से मुक्त कर दिया है। उन्हें अगले आदेश तक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) सुपौल में प्रतिनियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त सूचना के अनुसार 10 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री का सुपौल जिले में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसको लेकर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहकर समृद्धि यात्रा से जुड़े कार्यों के निष्पादन का निर्देश दिया था। इसके बावजूद 8 मार्च को एक आवश्यक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.