सुपौल : मिठास पर महंगाई की मार, चीनी-गुड़ दस रुपये किलो तक महंगा
सुपौल, अगस्त 19 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। त्योहारों का मौसम नजदीक आने के साथ ही रसोई की मिठास पर महंगाई की मार पड़ने लगी है। सुपौल जिले के खुदरा बाजार में बीते एक सप्ताह में चीनी और गुड़ की कीमत में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। चीनी का भाव 52 रुपये से बढ़कर 62 रुपये किलो पहुंच गया है। सामान्य गुड़ 60 से बढ़कर 70 रुपये और अच्छी गुणवत्ता वाला गुड़ 70 से बढ़कर 80 रुपये किलो तक पहुंच गया है। रोजाना बढ़ रहे भाव से ग्राहकों के साथ दुकानदार भी परेशान हैं। खुदरा कारोबारी अधिक कीमत पर माल खरीदकर रखने से बच रहे हैं। खुदरा किराना कारोबारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से थोक बाजार में चीनी के भाव में लगातार तेजी बनी हुई है। यह भी पढ़ें- सावन के पर्व-त्योहारों के बीच महंगी चीनी ने बढ़ाई आम घरों की चिंतामहंगाई का असर महावीर चौक के कारोबारी राजू कुमार ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.