सुपौल, अप्रैल 18 -- राघोपुर, एक संवाददाता। राघोपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर शनिवार शाम एक युवक प्लेटफॉम पर खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे के छत पर चढ़ने के दौरान हाई वोल्टेज बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार सिमराही वार्ड संख्या 14 निवासी मो. जाहिर का 19 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मोफिल भैंस चराते हुए स्टेशन परिसर पहुंचा था। इसी दौरान वह वहां खड़ी मालगाड़ी के एक डिब्बे के ऊपर चढ़ गया। डिब्बे की छत पर पहुंचते ही वह ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे उसे तेज करंट लगा और वह नीचे गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- बिजली के तार में लगी आग, मची अफरा-तफरी इस घटना में युवक बुरी तरह झुलस गया, साथ ही पथरीली जमीन पर गिरने से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई है। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.