सुपौल : मानव बल की कमी से अपार आईडी अभियान ठप
सुपौल, मई 12 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले में छात्रों का अपार आईडी बनाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किया गया विशेष अभियान शुरू होने से पहले ही दम तोड़ता नजर आ रहा है। विभाग ने अपार आईडी से वंचित छात्रों के लिए प्रत्येक शनिवार को सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विशेष कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया था, लेकिन अधिकांश स्कूलों में कैंप का आयोजन ही नहीं हो सका।
कैंप का आयोजन नहीं बीते माह कुछ विद्यालयों में कैंप लगाए गए थे, लेकिन उसका अपेक्षित असर नहीं दिखा। अब स्थिति यह है कि पिछले शनिवार को जिले के किसी भी विद्यालय में कैंप आयोजित नहीं किया गया। फिलहाल विभाग ने इस अभियान को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। एसएसए डीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि अपार आईडी से वंचित अधिकांश छात्रों का आधार कार्ड अब तक नहीं बना है। वहीं कई छात्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.