सुपौल, अप्रैल 10 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले में मातृ एवं शिशु पोषण सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को समेकित बाल विकास सेवा के तहत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। लहटन चौधरी सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता आईसीडीएस डीपीओ अंजू कुमारी ने की। बैठक में जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक, जिला मिशन समन्वयक, महिला पर्यवेक्षिका समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन, पोषण ट्रैकर, टीएचआर (टेक होम राशन) वितरण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पंजीकरण और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनके समुचित प्रबंधन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चिन...