सुपौल, जून 25 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। बिहार राज्य सम्बद्ध डिग्री कॉलेज शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न मांगों को लेकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा।

कॉलेज कर्मचारियों की मांग महासंघ की ओर से शिक्षक प्रतिनिधि डॉ चंद्रप्रकाश यादव ने कहा कि वित्तरहित शिक्षाकर्मी पिछले लगभग 40 वर्षों से बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में उनकी भागीदारी लगभग 70 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि वेतन, पेंशन और अंगीभूतिकरण की मांग को लेकर शिक्षाकर्मियों ने कई बार आंदोलन किया तथा जेल भी गए। इसके बाद वर्ष 2008 में बिहार सरकार ने छात्र-छात्राओं के उत्तीर्णता के आधार पर अनुदान देने की व्यवस्था लागू की। हालांकि डिग्री महाविद्यालयों के लिए निर्धारित 1.5 क...