सुपौल, मई 11 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। सरकार की नीतियों के खिलाफ जिला किसान संघर्ष समिति द्वारा सम्बद्ध अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा सोमवार को दिन के 12 बजे से डिग्री कॉलेज चौक पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला किसान संघर्ष समिति के संयोजक सह पिपरा विधान सभा के माले के विधायक प्रत्याशी अनिल कुमार ने की। यह भी पढ़ें- सम्मेलन को लेकर भाकपा माले की बैठककिसानों की समस्याएँ सभा को संबोधित करते हुए अनिल कुमार ने कहा कि मोदी सरकार के 12 साल के शासन काल में किसानों के ऊपर चौतरफा हमला शुरू कर दिया गया है। पहले किसान विरोधी तीन काला कृषि कानून को 750 किसानों ने अपनी शहादत देकर वापस करवाया। लेकिन अभी अमेरिका से जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रेड डील की है वो और भी किसानों को भिखारी बना देगी।आवश्यकता की कमी अखि...