सुपौल, जनवरी 28 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के राघोपुर पंचायत वार्ड 6 स्थित नवनिर्मित श्रीश्री 108 महेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर बुधवार को विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवा रंग और शिव के जयकारों से सराबोर नजर आया। दो दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिन 121 कुमारी कन्याओं और सौभाग्यवती महिलाओं ने माथे पर मंगल कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा से पूर्व मंदिर के निर्माता, सेवानिवृत्त शिक्षक महेश्वर झा ने मंदिर परिसर में वैदिक रीति-रिवाज से पूजन किया। मंत्रोच्चारण के बीच यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का शुद्धिकरण किया गया। स्थानीय 'झा जी तालाब' से पवित्र जल भरकर कलश यात्रा मुर्गीया चक, गद्दी चौक और नहर पुला होते हुए राघोपुर वार्ड नंबर-4 के रास्ते पुनः म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.