सुपौल, अक्टूबर 2 -- सुपौल। सुपौल जिला अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से पुलिस दीदी पहल के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। पुलिस दीदी द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा सार्वजनिक स्थलों पर जाकर छात्राओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, साइबर अपराधों से बचाव, महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन सेवाओं तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, पुलिस दीदी द्वारा नियमित गश्ती एवं जनसंपर्क के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ किया जा रहा है। विद्यालयों में आयोजित संवाद कार्यक्रमों के दौरान छात्र-छात्राओं को सामाजिक कुरीतियों, बाल विवाह, नशा मुक्ति, लैंगिक समानता तथा सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के संबंध में भी जानक...