सुपौल, फरवरी 15 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। थानाक्षेत्र में विभिन्न इलाके में अस्थित शिवालयों में आयोजित महाशिवरात्रि को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस की पुरी तैयारी है।जिला से पर्याप्त संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बलों को भेजा गया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सशस्त्र व लाठी बलों को जगह जगह तैनात किया गया है। थानाध्यक्ष प्रमोद झा रविवार सुबह थाना से प्रतिनियुक्त स्थलों पर रवानगी के दौरान बलों को कर्तव्य का पाठ पढाते दिखे। कर्तव्य निर्वहन के दौरान मोबाइल उपयोग से परहेज बरतने को लेकर शख्त हिदायत दी। कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी लापरवाही पर बख्शे नहीं जायेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...