सुपौल, अप्रैल 19 -- सुपौल, शहर के महावीर चौक पर यातायात नियमों की अनदेखी से रोज जाम की स्थिति बन रही है। खासकर अस्पताल गेट के सामने गुरुवार को वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण स्थिति और बिगड़ जाती है, जिससे मरीजों और आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक पर बने गोलंबर का वाहन चालक पालन नहीं करते। निर्धारित दिशा के विपरीत वाहन चलाने से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो जाती है और जाम की समस्या बढ़ जाती है। इसके कारण आए दिन छोटी-बड़ी घटनाएं भी होती रहती हैं। अस्पताल के सामने जाम लगने से एंबुलेंस की आवाजाही भी बाधित होती है, जिससे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। यह भी पढ़ें- सुपौल : जिला प्रशासन करे पहल तो सदर अस्पताल में बन जाए स्थायी पार्किंग लोगों ने प्रशासन से चौक पर सख्ती से नियम लागू कराने और नियमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.