सुपौल : महादलित महिलाओं से ऋण दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
सुपौल, मई 31 -- छातापुर,एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के रामपुर और कटहरा पंचायत में अनुदानित ऋण दिलाने का झांसा देकर महादलित महिलाओं से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। माधोपुर पंचायत के लालजी चौक निवासी मो सज्जाद पर आरोप है कि उसने डेढ़ साल पहले मायावती देवी के सहयोग से दर्जनों महिलाओं को झांसे में लिया और प्रत्येक महिला से 10 से 15 हजार रुपये वसूल लिए हैं।
महिलाओं की शिकायतें प्रखंड की कटहरा पंचायत के वार्ड एक की कमली देवी, गिरिजा देवी, मलिया देवी, सकुंती देवी, फूलकुमारी देवी समेत करीब 19 महिलाओं ने बताया कि मो सज्जाद ने अनुदानित ऋण दिलाने के नाम पर रुपये लिए। रामपुर वार्ड 13 की महादलित बस्ती की महिलाओं से भी इसी तरह लोन देने के नाम पर राशि को वसूली की गई है। मामले को डेढ़ साल बीतने के बाद भी ऋण महिलाओं को नहीं मिला और रुपए लेने के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.