सुपौल, मार्च 5 -- छातापुर एक प्रतिनिधि। प्रखंड के रामपुर पंचायत वार्ड 14 स्थित महादलित बस्ती में गुरुवार देर रात अचानक लगी आग में तीन परिवारों के घर जलकर खाक हो गए। इस अगलगी में लगभग दो लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जैसे नगदी, अनाज, वस्त्र, फर्नीचर और कागजात नष्ट हो गए। घटना रात करीब साढ़े तीन बजे हुई। घर में सो रहे लोग किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। मुखिया प्रतिनिधि मो. हाशिम मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को ढांढस बंधाया। उन्होंने सरकारी स्तर से सहायता दिलाने का भरोसा दिया। सीओ राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ितों को पॉलिथीन शीट उपलब्ध कराई गई है और तत्काल राहत राशि देने की कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.