सुपौल, मार्च 18 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मधुबनी पंचायत वार्ड-11 स्थित महादलित टोला में बिजली कनेक्शन कटने से पिछले दो दिनों से लोग अंधेरे में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। अचानक आपूर्ति ठप होने से बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और दैनिक दिनचर्या पर असर पड़ा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को एकजुट होकर बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया और जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि 15 मार्च से ही पूरे टोला की बिजली काट दी गई है, जिससे पूरी बस्ती अंधेरे में डूबी हुई है। दर्जनों लोगों ने कनीय अभियंता को आवेदन देकर आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना के कनेक्शन काटा गया है। उनका कहना है कि यह कार्रवाई राजनीतिक साजिश के तहत की गई है और 11 हजार लाइन से सीधे आपूर्ति बाधित कर दी गई। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग को प...