सुपौल, अप्रैल 26 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र की नगर पंचायत सिमराही के वार्ड तीन में रविवार को न्यायालय के आदेश के आलोक में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एक बार फिर शुरू की गई, लेकिन स्थानीय महादलित समुदाय के लोगों के तीव्र विरोध के कारण यह अभियान अधूरा रह गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जैसे ही प्रशासन का बुलडोजर अवैध निर्माणों को ढहाने पहुंचा, वहां रह रहे लोगों ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया। हंगामे और विरोध की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को बीच में ही मुहिम रोककर वापस लौटना पड़ा। बताया जाता है कि यह पूरा मामला भू-विवाद से जुड़ा है। जमीन के स्वामी मो अख्तर ने बताया कि सिमराही स्थित उनकी रैयती और मरोसी भूमि पर कुछ परिवारों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। अख्तर ने बताया कि यह जमीन उनके दादा के नाम पर थी, जिन्होंने 2007 में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.