सुपौल : महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकालकर किया पुतला दहन
सुपौल, अक्टूबर 7 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। इंडिया महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित साह के विरुद्ध आक्रोश मार्च निकालकर पुतला दहन किया गया। आक्रोश मार्च कोसी आईबी से निकाल कर एनएच 27और प्रखंड मुख्यालय तक पहुंच कर इंडिया महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या की गई है। इसके विरोध में विरोध मार्च निकल गया है। वही 8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में विरोध मार्च निकाला जाएगा। विरोध मार्च निकालने के बाद इंडिया महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कोसी आईबी गेट के पास मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.