सुपौल, मार्च 26 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी पर गुरुवार को क्षेत्र के चैती दुर्गा मंदिरों और घरों में श्रद्धा व आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने पारंपरिक विधि से 'खोइंछा भर' कर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में मां का आकर्षक शृंगार किया गया और विधिविधान से पूजा कर श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाएं अर्पित कीं। दुर्गा सप्तशती के पाठ और मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। शाम के समय आरती और भजन-कीर्तन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। घरों में भी अष्टमी पूजा को लेकर ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.