सुपौल, मई 12 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। सीएचसी भपटियाही ढाई लाख आबादी से अधिक के बीच स्थापित है। सीएचसी भपटियाही में डॉक्टर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की घोर कमी के कारण लोगों का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। सीएचसी भपटियाही में कुल 30 डॉक्टर के पद स्वीकृत है। इनमें चार एमबीबीएस डॉक्टर पद स्थापित है।

डॉक्टरों की कमी एमबीबीएस डॉक्टर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रभूषण मंडल, डॉक्टर शहनवाज आलम, डॉक्टर लक्ष्मीकांत राय, डॉ मोहसिन रजा और पीएचसी भपटियाही में एक भी एमबीबीएस डॉक्टर नहीं है। इसमें आयुर्वेद डॉक्टर विमल कुमार विभूति, दंत चिकित्सक मयंक रंजन पर पदस्थापित है। जो सीएचसी और पीएचसी दोनों में डॉक्टर साथ-साथ काम करते है। सीएचसी में कुल 84 एएनएम का पद स्वीकृत है। इनमें 34 एएनएम काम कर रही है। 6 बेड के अस्पताल को दिसंबर 2018 में...