सुपौल, मई 5 -- भीमपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित एनएच-27 पर रविवार को एक मवेशी लदा ट्रक पकड़े जाने का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भपटियाही से पीछा कर ट्रक को भीमपुर थाना के पास रोका। पकड़े गए ट्रक में करीब 23 मवेशी लदे होने की बात कही जा रही है। इस बीच ड्राइवर समेत उप चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक बीआर 50 जी 8165 काफी तेज रफ्तार में जा रहा था, जिस पर शक होने के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसका पीछा शुरू किया। यह भी पढ़ें- गुमला में ग्रामीणों की सतर्कता से पशु तस्करी का भंडाफोड़पुलिस की कार्रवाई भपटियाही, राघोपुर और प्रतापगंज थाना क्षेत्र से गुजरने के बावजूद कहीं भी ट्रक को नहीं रोका गया। जिसे भीमपुर थाना के समीप कार्यकर्ताओं ने ट्रक को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को ...