सुपौल : मवेशी चोरी की बढ़ती घटनाओं से ठूठी में आक्रोश
सुपौल, जून 1 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। छातापुर प्रखंड की ठूठी पंचायत में लगातार हो रही मवेशी चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पिछले तीन माह के दौरान पंचायत के करीब डेढ़ दर्जन लोगों के मवेशी चोरी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को बाढ़ आश्रय स्थल में पूर्व जिला परिषद सदस्य अशोक मेहता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित लोग बैठक में सर्वोदय मंत्री सत्यनारायण प्रसाद, पूर्व मुखिया मनोज राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभिन्न पंचायतों के गणमान्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चोरी की घटनाओं की शिकायत लेकर थाने जाने पर पुलिस अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन लेने में भी आनाकानी करती है और चोरों का नाम बताने को कहती है। इससे लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.