सुपौल, मार्च 20 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार रात मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट की गई तथा अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। घटना से अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहीं। एमएस ऑर्थो डॉ. रणधीर कुमार के लिखित आवेदन के अनुसार, कर्णपुर निवासी बमबम पासवान को शाम करीब 7:08 बजे इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में लाया गया था। जांच के दौरान मरीज को मृत पाया गया। इसके कुछ देर बाद रात करीब 8:30 बजे मृतक के परिजन और 20-25 अज्ञात लोग अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे। आरोप है कि उन्होंने डॉक्टर व कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की और अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.