सुपौल, मई 4 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित लहटन चौधरी सभागार में सोमवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। इसमें डीडीसी सारा अशरफ ने कहा कि मनरेगा योजनान्तर्गत विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित लक्ष्य 4371479 के विरुद्ध 4365140 मानव दिवस का सृजन किया गया है। यह लक्ष्य का 99.85 प्रतिशत है। जबकि मनरेगा अन्तर्गत 89.98 प्रतिशत योजनाओं को पूर्ण करा लिया गया है, वहीं शेष कार्य प्रगति पर है। यह भी पढ़ें- आवास योजनाओं को समय पर पूर्ण करें, मनरेगा में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: डीसीप्रधानमंत्री आवास योजना डीडीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में अबतक कुल 15587 आवास पूर्ण कर लिये गए हैं। जबकि योजना की द्वितीय एवं तृतीय किस्त की सहायता राशि उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.