सुपौल, फरवरी 9 -- पिपरा (एक संवाददाता)। थाना क्षेत्र के निर्मली पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय महिचंदा निर्मली में रविवार रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। चोरों ने विद्यालय के कार्यालय कक्ष और पानी सप्लाई मोटर रूम को निशाना बनाया। यह पहली घटना नहीं है, करीब एक साल पहले भी विद्यालय में चोरी हो चुकी है। स्कूल के एचएम उमेश सरदार ने बताया कि शनिवार को छुट्टी के बाद सभी कक्षों और मुख्य द्वार में ताला लगाकर वे घर चले गए थे। रविवार को अवकाश के कारण विद्यालय बंद था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे विद्यालय पहुंचने पर देखा गया कि दो कमरों के ताले टूटे हुए हैं और ट्रंक व गोदरेज खुले पड़े हैं। चोर स्पीकर, माइक, एम्प्लीफायर, साउंड बॉक्स, पानी सप्लाई मोटर, मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न, तेल व मसाले सहित जरूरी कागजात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.