सुपौल, जनवरी 5 -- बलुआ बाजार, एक संवाददाता। छातापुर प्रखंड क्षेत्र की मधुबन्नी पंचायत के वार्ड नौ में पीडीएस डीलर द्वारा लाभुकों से मारपीट व कम अनाज देने के मामले में लाभुकों ने डीएम व एसडीएम को लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की है। अधिकारी को दिए आवेदन में करीब दो सौ लाभुकों ने हस्ताक्षर भी किया है। आवेदन में पीड़ित मधुबन्नी पंचायत के वार्ड 9 एवं 12 के लाभुकों ने कहा है कि पीडीएस दुकान में राशन मिलता है, लेकिन स्थानीय डीलर कृष्णा कुमार यादव राशन देने में मनमानी व घोटाला करते हैं। महीनों राशन भी वितरण नहीं करते। डीलर प्रति लाभुक पांच किलो के बदले चार किलो अनाज देते हैं। इसका विरोध करने पर डीलर बताते हैं कि सरकार कोई कमीशन नहीं देती। अनाज से ही मजदूर, ट्रैक्टर, भाड़ा व गोदाम भाड़ा निकालना पड़ता है। इसी क्रम में बीते ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.