सुपौल, जनवरी 15 -- बलुआ बाजार, एक संवाददाता। ललितग्राम थाना क्षेत्र के मधुबन्नी वार्ड एक के पास गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव दो भागों में कटा बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर शव पर पड़ी। उधर, शव मिलते ही आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। इस बीच स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना ललितग्राम पुलिस को दी। मौके पर ललितग्राम थानाध्यक्ष सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे और शव की शिनाख्त में जुट गए। शव की शिनाख्त किशनपुर थाना क्षेत्र के मेहासिमर वार्ड 11 निवासी अशोक यादव (46 वर्ष) के रूप में हुई है। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष अंजली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.