सुपौल : मदरसा एरियर भुगतान में गड़बड़ी मामले में विभाग खुद संदेह के घेरे में
सुपौल, अप्रैल 9 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। छातापुर प्रखंड की लक्ष्मिनियां पंचायत स्थित वार्ड संख्या एक में संचालित मदरसा हासिमिया बरमोतरा में शिक्षकों के एरियर भुगतान में कथित अनियमितता का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। एक ओर विभागीय जांच जारी है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर आपसी समझौते की कोशिशें भी तेज हो गई हैं। बता दें कि मदरसा के पांच शिक्षकों के नाम पर करीब 78 लाख रुपये का एरियर भुगतान किया गया, जिनमें कुछ शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं और कुछ का निधन भी हो चुका है। मामले में फर्जी हस्ताक्षर के आरोप सामने आने के बाद बीते मंगलवार को स्थापना डीपीओ आलोक शेखर जांच के लिए मदरसा पहुंचे थे। उन्होंने संबंधित लोगों को अभिलेखों के साथ जिला शिक्षा कार्यालय बुलाया है और जांच जारी रहने की बात कही है। फिलहाल जांचकर्ता एरियर भुगतान को सही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.