सुपौल, अप्रैल 12 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के लोहिया नगर पेट्रोल पंप से सटे एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर एएनएम से शातिरों ने 1.04 लाख रुपये की ठगी कर ली। बदमाशों ने पहले मदद का झांसा देकर पीड़िता का विश्वास जीता और फिर चालाकी से एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद खाते से लगातार निकासी और खरीदारी कर रकम उड़ा ली गई। घटना 11 अप्रैल की शाम करीब साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। पीड़िता आशा कुमारी स्वास्थ्य उपकेंद्र बरेल में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं और पावर ग्रिड के सामने किराए के मकान में रहती हैं। उन्होंने बताया कि जब वह एटीएम में पैसे निकालने गईं तो वहां पहले से एक युवक मौजूद था। उसने अपना मोबाइल नंबर एक पर्ची पर लिखकर रखा था। इसी दौरान उनका कार्ड मशीन में फंस गया। घबराकर उन्होंने उस नंबर पर कॉल किया तो युवक ने खुद को मददगार बताते हुए बस स...