सुपौल, अप्रैल 7 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री मत्स्य कल्याण योजना के अंतर्गत संचालित मत्स्य परिवहन वाहन योजना के तहत चयनित लाभुकों के बीच चाबी वितरण को लेकर मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीएम सावन कुमार द्वारा चयनित 05 लाभुकों को वाहन की चाबी सौंपी गई। बता दें वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत संचालित इस योजना में मत्स्य उत्पादों के सुरक्षित एवं त्वरित परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाभुकों को थ्री-व्हीलर एवं फोर-व्हीलर वाहन आइस बॉक्स सहित उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रति इकाई वाहन की लागत तीन लाख रुपये निर्धारित है, जिस पर सरकार द्वारा 50 प्रतिशत यानी डेढ़ लाख रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। जिले में इस योजना के तहत कुल 11 लाभुकों के चयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। फिलहाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.