सुपौल : मजदूर के बेटे ने पहले ही प्रयास में क्रैक की परीक्षा
सुपौल, जून 23 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज नगर परिषद के डपरखा वार्ड 24 निवासी मनीष कुमार ने विपरीत परिस्थितियों और बेहद अभावों के बीच प्रथम प्रयास में ही 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 3932वीं रैंक हासिल कर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी बने हैं। मनीष कुमार एक बेहद गरीब और साधारण परिवार से आते हैं। उनके दादाजी अनन्त लाल सरदार चतुर्थवर्गीय कर्मचारी (अनुसेवक) के पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनके पिता मनोज सरदार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। माता एक साधारण गृहिणी हैं। घर की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के बावजूद मनीष ने कभी अपनी हिम्मत नहीं हारी। माता-पिता के पसीने की हर बूंद को अपनी ताकत बनाया और दिन-रात एक कर परीक्षा की तैयारी में जुटे रहे। यह भी पढ़ें- सुपौल : मजदूर के बेटे ने पहले ही प्रयास में क्रैक की पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.