सुपौल, अप्रैल 21 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सिमराही स्थित एनएच-27 पर धर्मपट्टी ओवरब्रिज के समीप मंगलवार की सुबह करीब छह बजे एक मछली लदे पिकअप वैन को अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पिकअप वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गया। मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वैन पश्चिम बंगाल के मालदह से मछली लेकर बिहार के मधुबनी जा रहा था। इसी दौरान भपटियाही से सिमराही बाजार की ओर आने के क्रम में धर्मपट्टी ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- सिमराही में मछली लदे पिकअप वैन को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पिकअप चालक विदार मंडल ने बताया कि वह निय...