सुपौल : मखाना किसान का जलकर में मिला शव, हत्या की आशंका
सुपौल, अप्रैल 2 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के मलहद रामचोरी शिव डावर के पास जलकर में गुरुवार सुबह एक किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर वार्ड 15 निवासी सुरेश मुखिया (48) के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 10 साल से जलकर के पास ही झोपड़ी बनाकर रहा करता था। जलकर में ही मखाना की खेती कर रखवाली करता था। मृतक की नाक और कान से खून बहने से लेकर प्रथम दृष्ट्या लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। वैसे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह जलकर के पास घास काटने गई महिलाओं ने पानी में शव को देखा। इसके बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को इसकी सूचना दी। शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में आसपास के लोग वहां जमा हो गये। इधर, सूचना पर पहुंची सदर थाना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.