सुपौल, अप्रैल 26 -- किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत चौहट्टा पंचायत के वार्ड पांच में मक्का तोड़ने को लेकर रविवार दोपहर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में बागेश्वर दास की 17 वर्षीय एवं 13 वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार खेत में मक्का तोड़ने के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दोनों किशोरियों को जख्मी कर दिया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया और घायलों को तत्काल किशनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यह भी पढ़ें- सुपौल : बांस गाड़ने के विवाद में दो महिलाएं गंभीर जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इस बाबत क...