सुपौल, अप्रैल 26 -- पिपरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत पिपरा के नेवालाल नगर वार्ड 6 में खाटू श्यामजी की मंदिर निर्माण को लेकर रविवार को भूमि पूजन किया गया। महादेव मंदिर थुमहा के पुजारी भागवत दास के द्वारा जजमान बीरेंद्र मंडल और उनकी पत्नी को भूमि पूजन में विधि-पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण किया पुजा करा रहे भागवत दास ने कहा भूमि पूजन के बाद नींव ईट रखी जाएगी। मंदिर का निर्माण स्वर्गीय नेवालाल मंडल के निजी पांच कट्ठा जमीन में श्री श्याम समर्पण संस्थान के द्वारा भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। पिपरा में पहली बार खाटूश्यामजी का भव्य मंदिर बनने की जानकारी मिलने पर श्याम भक्तो में काफी खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- खाटू श्याम मंदिर में भंडारे का आयोजन मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने बताया मंदिर निर्माण में स्थानीय लोगों का भी सहय...