सुपौल, मार्च 17 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। राजेश्वरी थाना क्षेत्र के तमुआ गांव स्थित प्रसिद्ध मां राजेश्वरी भगवती मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस अब तक खुलासा करने में विफल साबित हुई है।बिगत 11 मार्च की देर रात मंदिर में हुई इस वारदात के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार चोरों ने मंदिर के गेट और मुख्य दरवाजे का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चढ़ावे में रखे संदूक से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गम्भीरता को देखते ही स्वयं पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा फॉरेंसिक टीम ने मंदिर पहुंचकर जांच-पड़ताल भी की, लेकिन अब तक पुलिस को कोई ठोस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.